फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुपये के लेनदेन में दोस्त ने की शैलेंद्र की हत्या

Mon, 06 Nov 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शैलेंद्र के पिता ने तहरीर देकर लगाया आरोप, पुलिस ने दो दोस्तों पर दर्ज किया हत्या का केस
विज्ञापन

शाम को घर से निकले शैलेंद्र की लार के रोपन छपरा गांव में मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी

लार। रोपन छपरा गांव में युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रुपये के लेनदेन में शैलेंद्र के दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के खड़सरवा बुजुर्ग निवासी नथुनी प्रसाद का 36 वर्षीय बेटा शैलेंद्र बृहस्पतिवार की शाम घर से दोस्त के साथ बाहर जाने की बात कह कर निकला। शुक्रवार को सुबह लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में शैलेंद्र की खून से सना शव मिला था। पुलिस इस मामले में रविवार को पिता नथुनी की तहरीर पर कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी मुलाजिम अंसारी उर्फ लड्डन, लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी सोनू धोबी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पिता का आरोप है कि शैलेंद्र एक वर्ष पूर्व शटरिंग का काम करते थे। इसमें दोनों आरोपियों को कुछ रुपये नहीं मिला था और वे शैलेंद्र से बार-बार रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार दोनों जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। दोस्तों के साथ शैलेंद्र घर से काम करने के लिए निकला। दोस्त उसे लेकर रोपन छपरा गांव में रात को पहुंचे और परिषदीय स्कूल के बरामदे में ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि शैलेंद्र के पिता की तहरीर पर दो दोस्तों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी पुलिस को छकाते रहे

शैलेंद्र की हत्या की आशंका में पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन पर हत्या का केस दर्ज भी हो चुका है। शनिवार की रात में पुलिस टीम दोनों से पूछताछ कर रही थी। पहले तो दोनों ने पुलिस से अनभिज्ञता जताई। इसके बाद घटना से जुड़े एक नए राज भी उगल दिए, इस पर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें