सलेमपुर। ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार एक युवक की बाइक में तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी अफजल हुसैन मंगलवार को किसी काम से अपने ननिहाल हरनही गए थे। काम निपटाने के बाद पयासी पुलिस होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह सलेमपुर-मैरवां मार्ग पर मझौली राज किला चौराहा पर पहुंचे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहीं अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।