संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर(देेवरिया)। सोनबरसा गांव में गोर्रा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे मामा के बेटे राज को बचाने में युवक अभय यादव पानी में लापता गया। हादसा बुधवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ। युवक सोनबरसा गांव में ननिहाल में रहकर कक्षा 11 में पढ़ाई करता है।
अभय गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पूरे गांव निवासी है। युवक के नदी में लापता होने पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है, मगर देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के पूरे गांव निवासी पूर्णमासी यादव का 18 वर्षीय बेटा अभय यादव रुद्रपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मामा दिनेश यादव के घर रहकर सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई करता है।
पिता विदेश में रहते हैं। छोटा भाई अभिषेक और मां सुनीता साथ में ही रहते हैं। बुधवार की दोपहर में दिनेश यादव का 10 वर्षीय बेटा राज और अभय गांव के सटकर बह रही गोर्रा नदी में नहाने गए थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राज नहाते समय नदी में डूबने लगा। यह देखकर अभय उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। अभय ने राज को नदी की धारा से दूर कर बचा लिया, खुद नदी में लापता हो गया। बंधे पर जुटे गांव के लोगों ने अभय को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।