फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गिरा युवक, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। देवघाट गांव के सामने शुक्रवार की रात लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर राहुल (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि राहुल चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

भटनी के पिपरा विठ्ठल गांव निवासी गुड्डू शर्मा का बेटा राहुल गोरखपुर में किसी दुकान पर रहकर काम सीखता है। वह रोज सुबह ट्रेन से गोरखपुर जाता है और देर रात वापस घर आता है। शुक्रवार की रात वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में सवार होकर भटनी के लिए निकला। ट्रेन के भटनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह सो रहा था। अचानक उसकी नींद खुली तो ट्रेन देवघाट गांव के सामने से निकल रही थी। पुलिस के मुताबिक वह चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया और गिरकर घायल हो गया। रेल ट्रैक के किनारे राहुल को घायल हालत में देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। परिजन के मुताबिक राहुल का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा हैं। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल हुआ है। उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें