फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट में असफल बदमाशों ने दुकानदार को बेल्ट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कंचनपुर-सिरसिया मार्ग पर शुक्रवार देर रात को बदमाशों ने दुकानदार को रास्ते में रोककर लूटने का प्रयास किया। असफल होने के बाद दुकानदार को बेल्ट से पीट दिया। दुकानदार की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो बदमाश भाग निकले। घायल दुकानदार को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तरकुलवा के सिरसिया घोठा निवासी कमलेश जायसवाल की कंचनपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। कंचनपुर-सिरसिया मार्ग पर न्यू सीएचसी के पास बदमाशों ने रोका। दुकानदार के पास मौजूद रुपये लूटने का बदमाश प्रयास किए। विरोध करने के कारण असफल हो गए। इससे नाराज बदमाशों ने कमलेश की बेल्ट से पिटाई कर दी। दुकानदार के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। कुछ ही देर बाद इसी रोड पर दूसरी घटना हो गई। इसमें देवरिया से सामान खरीद कर घर जा रहे मदरिया निवासी बालमुकुंद शर्मा पर हमला कर दिया। बालमुकुंद के मुताबिक दो युवकों ने बाइक रोकने का प्रयास किया। बालमुकुंद ने बाइक नहीं रोकी तो ईंट चला दिए जिससे बाइक का शीशा टूट गया। तरकुलवा इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें