फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैरेज पर पिटाई कर युवक का मुंह फोड़ा, फिर थाना गेट पर भी भिड़े

Sat, 27 Jan 2024 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
यहां के चौराहे पर एक मोटर गैरेज मजदूर की बाइक सवारों ने जमकर पिटाई कर दी। जब मजदूर लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो चौराहे के दुकानदारों ने हमलावरों को दौड़ाया लिया। मगर कोई हमलावर पकड़ में नहीं आया। सभी बाइक छोड़ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन बाइकों को कब्जे में ले लिया। उधर, कुछ देर बाद जैसे चोटिल अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। हमलावर थाना गेट पर फिर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस से भी हाथापाई हुई। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

     बताया जा रहा है कि खुखुंदू क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी राज गौतम चौराहे पर गांव के एक मोटर गैराज में काम करता है। शुक्रवार को वह घर से भोजन कर गैराज पर काम करने पहुंचा। यहां किसी बाइक की धुलाई कर रहा था। तभी गैराज पर तीन बाइकों पर सवार होकर तकरीबन दस युवक पहुंचे और उसे बात करने के बहाने बगल में बुलाया। मजदूर अभी कुछ समझ पाता तब-तब बाइक सवार उसे मारने पीटने लगे।

 

 एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उसके मुंह पर हमला कर मुंह फोड़ दिया। चोटिल युवक के शोर मचाने पर दुकानदार दौड़े तो हमलावर उसे छोड़ भाग निकले। दोबारा थाना गेट पर फिर हमलावरों ने पहुंच चोटिल राज को मारना शुरू किया। लेकिन तब-तक राज के परिजन आ धमके। 

 

उधर, इस बीच सादे वर्दी में बीच बचाव कर रहे पुलिस कर्मियों से भी मनबढो ने हाथापाई की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। 

 

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि खुखुंदू चौराहे पर कुछ युवकों ने एक मजदूर की पिटाई की है। वहीं फिर थाना गेट पर आकर मारपीट कर रहे थे। तीन बाइकों को कब्जे में लिया गया है। एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाइकों के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित कर धड़पकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें