फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर

Sun, 14 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली गांव के पास शुक्रवार की रात स्कूटी-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग उन्हें अस्पताल भेजवाया गया। शनिवार को इलाज के दौरान रामहरख यादव की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी गांव निवासी रामहरख यादव (32) स्कूटी से अपने साथी रामअशीष यादव के साथ कहीं गए हुए थे। रात को घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से हाटा सीएचसी भेजवाया गया। गंभीर हालत देख डाॅक्टरों ने पडरौना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रामहरख यादव की मौत हो गई। परिजन शव लेकर हेतिमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाकी दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरा बाइक सवार अमीर क्षेत्र के अवरही गांव का बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि राजमार्ग पर हादसे में रामहरख यादव की मौत हो गई है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें