भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के बनकटा शंभू के युवक की मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के तिरमुहानी घाट पर कर दिया गया।
बनकटा शंभू निवासी नागेंद्र यादव (32) पुत्र शिवनाथ ग्वालियर में एक कंपनी में काम करता। पत्नी पूनम देवी और परिजनों का रोते-रोकर बुरा हाल है। मृतक नागेंद्र के एक पुत्र पीयूष और पुत्री रोशनी है। संवाद