देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर बांसपार गांव निवासी 30 वर्षीय अमरेंद्र मौर्य पुत्र नथुनी मौर्य टीवी मैकेनिक थे। वह एक दुकान पर कार्य करने के साथ ही क्षेत्र में लोगों के घर जाकर टीवी बनाने का कार्य करते थे। वह शनिवार की देर शाम को चौराहे से पैदल ही घर जा रहे थे। अभी वह गांव के बाहर ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे मैकेनिक की मौके ही पर मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे गांव के लोगों ने सड़क पर मैकेनिक का शव देख कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को लेकर देवरिया मेडिकल काॅलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। मैकेनिक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।