फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। दोस्त के यहां से छठ पूजा में शामिल होकर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। दुर्घटना शुक्रवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर पुल के पास हुई।
थाना क्षेत्र के नरौली भिखम निवासी रामदुलारे केवट अबुधाबी में रहते हैं। उनकी पत्नी बच्ची देवी बड़े बेटे अरविंद, बहू और छोटे बेटे स्वतंत्र आजाद के साथ गांव पर रहती हैं। स्वतंत्र बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात वह अपनी बाइक से दोस्त के यहां छठ पूजा में शामिल होने गया था। उसके साथ दूसरी बाइक से पड़ोस के महासागर और जैकी भी गए थे। बताया जा रहा है कि पूजा से लौटते समय स्वतंत्र आजाद की बाइक अचानक बैकुंठपुर पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कंटीले तार में जा फंसी। पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे महासागर और जैकी घायलावस्था में उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था स्वतंत्र
माता-पिता के आंखों का तारा स्वतंत्र आजाद सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था। पढ़ने में होनहार होने के चलते माता-पिता को उस पर बड़ा नाज था। सेना में भर्ती के लिए वह रोज दौड़ लगाने के साथ अन्य फिजिकल तैयारी करता रहता था।
विज्ञापन

घटना के दौरान घर पर माता-पिता और बड़े भाई नहीं थे। नरौली भिखम निवासी रामदुलारे केवट की तीन संतानों में स्वतंत्र आजाद सबसे छोटा था। घटना के दो दिन पहले ही मां बच्ची देवी बड़े बेटे अरविंद, बहू और शादीशुदा बेटी अलका के साथ दिल्ली में पोते का आपरेशन कराने के लिए गई हैं। अभी वहां बच्चे को दिखाने के लिए पर्ची लगाया गया था कि दुर्घटना की खबर मिल गई। उधर अबुधाबी में रह रहे पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें