फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम मेें लिखे फर्जी हेल्पलाइन नंबर से युवक को जालसाजों ने ठगा

विज्ञापन
एडिडास शूज के शो रूप में खरीदारी चारों संदिग्ध युवक। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में सक्रिय जालसाजों के गिरोह ने एटीएम से पैसा निकालने गए एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। एटीएम में गड़बड़ी करने के चलते पहली बार दो हजार रुपये की निकासी हो गई। इसके बाद जैसे ही उक्त व्यक्ति ने 18 हजार रुपये निकालने के लिए नकदी और एटीएम दोनों नहीं निकला। इसके बाद परेशान होकर उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो उधर से बैंक की मुख्य शाखा के गार्ड से संपर्क करने को कहा गया। पीड़ित मुख्य शाखा पर पहुंचा तो उसके खाते से 45 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी।
यही नहीं उसके खाते से और नकदी निकालने की कोशिश की गई, जो फेल हो गया। मैसेज देखने के बाद उसने परिजनों को जानकारी देते हुए एटीएम पहुंचा, तब तक एटीएम के समीप खड़े संदिग्ध चार युवक गायब थे। उसका एटीएम कार्ड भी निकाला जा चुका था। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अगले दिन एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पैसे बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिले के लार थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र विद्याभूषण सिंह शहर के कठिनइयां वार्ड में रहते हैं। रविवार की दोपहर भटवालिया स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम पर पहुंचे और एटीएम कार्ड मशीन में डाला। पहली बार में उन्होंने दो हजार रुपये की निकासी की। इसके बाद 18000 निकालने के लिए मशीन में कार्ड डाला। सारा प्रोसेस होने के बाद भी उनका पैसा नहीं निकला। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया। इसके बाद भी पैसा नहीं निकला तो उन्होंने कार्ड निकालने की कोशिश की।
कार्ड न निकलने से वह परेशान हो गए। बाहर लिखे हेल्पलाइन 8700756627 नंबर पर फोन किया। फोन करने पर ट्रू कॉलर पर गुलशन कुमार दिखा। उन्होंने सारी जानकारी हेल्पलाइन नंबर वाले को दी। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्य शाखा पर जाकर गार्ड से संपर्क करें।
अजय कुमार मुख्य शाखा पहुंचे। रविवार के चलते सब बंद था। अभी वह सोच ही रहे थे कि उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए। एक बार 38 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, यह पैसा नहीं कटा था। इसके बाद दूसरा मैसेज 10 हजार रुपये कटने का आया। यह देख उन्होंने जांच की तो पता चला कि इससे पहले तीन बार दस-दस हजार की निकासी की गई। एक बार आठ हजार की निकासी की। इसके बाद शहर के गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर एडिडास शूज के शोरूम में खरीदारी की। मैं भागता हुआ एटीएम पर पहुंचा तो देखा कि वहां कोई नहीं है। कुछ दूरी पर खड़े तीन से चार युवक भी गायब हैं।
विज्ञापन

उसने पहले साइबर थाने में संपर्क किया। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा नहीं होने पर अजय कुमार को कोतवाली पुलिस से मिलने की बात कही गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने शो रूम की वीडियो फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराई। अजय कुमार एसपी संकल्प शर्मा से मिले और जालसाजों के विरुद्ध कार्रवाई करने व निकाले रुपये की रिकवरी की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें