मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चोरी करते पकड़े गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। तेलिया कला गांव में मंगलवार की आधी रात को संजय साहनी के घर में घुसकर बाॅक्स में रखे रुपये व सामान निकाल रहा था। तभी घर वालों की नींट टूट गई। घर में घुसे युवक को देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर युवक भागना चाहा, लेकिन घर वालों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि चोरी करते पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान तेलिया कला गांव निवासी विशाल साहनी के रूप में हुई। उसके पास से चोरी की 1900 रुपये मिले। उसके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद