देवरिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लिफ्ट के बगल दूसरी लिफ्ट के लिए बने गड्ढे में एक बंदर बुधवार की सुबह गिर गया। सफाई कर्मियों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ के कारण वह उसी में दुबका रहा। इसकी सूचना सीवीओ व वन विभाग को दी गई है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भवन में दो-तीन लिफ्ट लगे हैं। इसमें दो पूरब तरफ हैं। पश्चिम तरफ एक लिफ्ट लगा है। दूसरी लिफ्ट के लिए जगह बनाई गई है। यहां गड्ढा खोदा गया है। सुबह करीब दस बजे ऊपर से एक बंदर नीचे आ गया और लिफ्ट की तरफ गया और गड्ढे में चला गया। यह देख सफाई कर्मी केला, रोटी सहित अन्य खाने की चीज देकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकला। एक पशु डॉक्टर कर्मियों के साथ पहुंचे और देख कर वापस चले गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। शाम तक बंदर उसी में था और कर्मचारी परेशान रहे। संवाद