खुखुंदू। जैतपुरा गांव में दावत के बाद घर लौट रहे युवक पर चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। पीड़ित की मां ने शनिवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जैतपुरा गांव निवासी साइयां खातून पत्नी एकराम अली का कहना है कि शुक्रवार की रात बेटा इकरार अली गांव के उमर के घर दावत खाने गया था। वहां से लौटते वक्त रात करीब एक बजे बेटे को गांव के कुछ लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया और चोरी का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद