बरियारपुर। धुसवा स्थित पंप पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल भरवाने गए बाइक सवार युवक की कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, बरुवाडीह निवासी दिनेश प्रजापति बाइक में पेट्रोल भरवाने धुसवा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां कुछ लोगों से साइड लेने को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते करीब पांच की संख्या में लोग गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने मिथुन, गोविंद निवासी ग्राम धुसवा, आशीष निवासी गौरकोठी व दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ देवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद