फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक पर कार सवारों ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा चौराहे की घटना, युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन


- घटना की वजह तीन दिन पहले महुई श्रीकांत गांव में एक दूसरे युवक से डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा, पुलिस जुटी जांच में

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोघड़ा चौराहे पर कार सवार 6-7 युवकों ने शनिवार की शाम तकरीबन तीन बजे बाइक सवार दो युवकों को घेर लिया और गाड़ी से लोहे की राॅड और धारदार हथियार निकाल एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि दूसरा बाइक सवार युवक बचकर भाग निकला। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि दूसरे दिन भी युवक को होश नहीं आया है। घटना की वजह तीन दिन पहले गांव से बरात जाते समय मौके से भागे युवक से डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी मनोज यादव और जितेंद्र यादव शनिवार की शाम को पास के दोघड़ा चौराहे पर गए थे। आरोप है कि वहां कार पर सवार होकर गांव के ही पांच युवक अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचे। दोघड़ा चौराहे पर मनोज और जितेंद्र को कार सवारों ने चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद जैसे ही कार सवारों ने गाड़ी से धारदार हथियार, लोहे का राॅड और डंडे निकालने शुरू किए। मनोज यादव हमलावरों को चकमा देकर भाग निकला। फिर हमलावरों ने जितेंद्र की पिटाई कर दी। उसके सिर, हाथ और पैर में धारदार हथियार से कई बार हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले महुई श्रीकांत गांव से एक बरात जा रही थी। काली मां स्थान पर डीजे पर परिवार की महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी बीच वहां मौजूद मनोज यादव से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराती पक्ष का आरोप था कि महिलाएं डांस कर रही थी उसी में मनोज आकर डांस करने लगे। विरोध पर मारपीट कर लिए। इसी रंजिश वश हमलावर शनिवार शाम को मनोज की तलाश करते दोघड़ा चौराहे पर पहुंचे, लेकिन वह बच निकला और जितेंद्र यादव हमलावरों के शिकार बन गए। जितेंद्र को अभी होश नहीं आया है। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट हुई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि चोटिल का इलाज चल रहा है। पुलिस अस्पताल गई थी। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें