देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को युवा अधिवक्ताओं के लिए स्थायी लोक अदालत विषय पर ओरिएंटेशन और सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के सरल, सुलभ और कम खर्च में निस्तारण की प्रक्रिया बताई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने युवा अधिवक्ताओं से पात्र मामलों को स्थायी लोक अदालत में लाने की अपील की। प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने वाद निस्तारण प्रक्रिया और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। संवाद