फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महाकुंभ जाने के लिए खुद भी करा सकेंगे बसों की बुकिंग

Mon, 01 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले से महाकुंभ के दौरान प्रयागराज समूह में जाने के लिए कोई भी बसों की बुकिंग करा सकेगा। इसके लिए अधिकतम 50 यात्री होने चाहिए। दो यात्रियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा रोडवेज की ओर से दी जाएगी। देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की कुल 80 बसें हैं। इधर महाकुंभ को लेकर जिले के अधिकारी भी बसों को दुरुस्त और अन्य तैयारी में लगे हैं। महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि भी निर्धारित की गई है। महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस बार खास तैयारी की है। पूरी बस की बुकिंग करने पर दो यात्रियों को किराये में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, सवारियों को लेने बस बुकिंग करने वाले के बताए गए स्थान पर पहुंचेगी। जिले से 57 महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें