फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 15 जून से 21 जून तक मनेगा योग सप्ताह

Fri, 14 Jun 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत सीआरओ की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन

21 जून को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, हर घर को जोड़ा जाएगा योग से
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया । 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्य राजस्व अधिकारी जेआर चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सीआरओ ने बताया कि 15 जून से 21 जून के मध्य योग सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम योग स्वयं एवं समाज के लिए है।
सीआरओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाॅक, तहसील एवं जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 6:00 से 8:00 तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा। जहां आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीआरओ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। अभियान के तहत जनपद में संचालित समस्त योग संस्थान, स्वयं सहायता समूह, गायत्री परिवार, सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी आदि संस्थानों के समस्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों का सहयोग योगाभ्यास कराने के लिए लिया जाएगा।
सीआरओ ने बताया कि योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के सभी योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक ग्रामीण स्तर पर योग के प्रसार के लिए सार्वजनिक स्तर पर योगाभ्यास कराएंगे। जिला मुख्यालय स्थित समस्त विभाग एवं संस्थानों, ब्लॉक एवं नगर निकायों में योग सप्ताह के अंतर्गत नियमित योग सत्र का आयोजन होगा।
सीआरओ ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को साफ-सफाई, पीने के पानी आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी अपेक्षा की कि अधिक से अधिक संख्या में इस दिन रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में 21 जून को योगाभ्यास कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉॅ. राजेश झा, एएसपी भीम गौतम, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, ईओ अंकिता शुक्ला, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें