फोटो समाचार.....
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। ब्लाॅक के देवसिया गांव में काशी दास बाबा के पूजन के अवसर पर रात्रि में आयोजित बिरहा के शानदार मुकाबले ने लोगों का मन मोह लिया। श्रोता पूरी रात गीतों का आनंद लेते रहे।
लक्ष्मण यादव और श्री नाथ यादव ने बिरहा कलाकार काशी नाथ, विजय लाल यादव, महिला कलाकार लक्ष्मी प्रियदर्शी को अंगवस्त्र से सम्मानित कर बिरहा की शुरुआत कराई। बिहार प्रांत से आई महिला गायक लक्ष्मी प्रियदर्शी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। काशी दास बाबा के पूजन के अवसर भगवान कृष्ण के लीला से संबंधित बिरहा सुन श्रोता झूमे। गाजीपुर से आए पूर्व एमएलसी काशी नाथ पुरानी परंपरा पर आधारित गीत गाकर वाहवाही लुटी। गायक विजय लाल यादव ने एक से बढ़कर एक बिरहा सुनाया। इस दौरान बृज राज यादव, सुरेंद्र यादव, अरविंद यादव, हरी यादव, ओमनारायण यादव, भीम यादव आदि मौजूद रहे।