फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेडियम में योग दिवस का किया जाएगा आयोजन

Fri, 21 Jun 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छह बजे से सात बजे तक योग दिवस का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोग एक साथ योगासन करेंगे। 21 जून को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। महिला, पुरुष व बच्चों के साथ बुजुर्ग भी योग दिवस पर होने वाले आयोजन का हिस्सा बनेंगे। योग दिवस की थीम योग स्वयं और समाज के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए जिलाधिकारी ने योग कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जहां अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है, वहीं, समाजसेवियों व प्रबुद्ध लोगों से योग दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। सभी तहसीलों व ब्लाॅक मुख्यालयों पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें