संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच के लिए सर्किट हाउस के वीवीआईपी सभागार में बुधवार को तृतीय निरीक्षण किया गया। व्यय प्रेक्षक की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों के व्यय, बैंक, नकद रजिस्टर की जांच की गई।
प्रत्याशी व उनके अधिकृत निर्वाचन एजेंट के माध्यम से लेखा टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक के सामने अपने व्यय रजिस्टर एवं मूल बिल, बाउचर के साथ प्रस्तुत किए गए। सभी प्रत्याशी, अधिकृत एजेंट अपने व्यय विवरण की जांच के लिए उपस्थित हुए थे। उन्होंने कहा कि खर्च किए गए विविध मदों को निर्धारित स्थल पर अंकित करें।
वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर व्यय सीमा के तहत खर्च की जाने वाली धनराशि के अंतर्गत प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मल्ल ने 9,02,069, संदेश यादव ने 5,10,023, रफीक अंसारी ने 67,755 मुक्ति नाथ सिंह ने 64,134, अगम स्वरूप ने 875,518, शशांक मणि ने 56,26,887 एवं अखिलेश प्रताप सिंह ने 46,24,317 रुपये निर्वाचन के अंतर्गत व्यय किए हैं।