फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओटीएस में लापरवाही पर एक्सईएन निलंबित

Wed, 27 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

सलेमपुर। पूर्वांंचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने अधिशासी अभियंता परवेज आलम को मंगलवार को ओटीएस में लापरवाही, विभागीय कार्यों में अनियमितता बरते जाने तथा कार्यालय में समय से उपस्थित न होने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें डिस्काम मुख्यालय वाराणसी से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने 23 दिसंबर को अधिशासी अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परवेज आलम कार्यालय पर उपस्थित नहीं मिले। निलंबन अवधि में इन्हें डिस्काम मुख्यालय वाराणसी से सम्बंद्ध किया गया है। अधिशासी अभियंता परवेज आलम पर विभाग के कर्मचारियों ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि वह बेवजह कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें