फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील का घेराव करेंगे प्रदूषण प्रभावित गांव वाले

Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उसरा औद्योगिक एरिया में लगी शराब फैक्टरी से निकल रहे अपशिष्ट की वजह से बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर विरोध का स्वर गूंजने लगे हैं। मंगलवार को पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह खोखा सिंह ने प्रदूषण से परेशान लोगों से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई। लोगों ने कहा कि इस अहम समस्या को लेकर तहसील का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान उपेंद्र यादव ने बताया कि प्रदूषण की समस्या को लेकर मार्च में शराब फैक्टरी के गेट पर करीब 100 लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस पर फैक्टरी मालिकों की शिकायत पर 47 लोगों के खिलाफ शराब लूट का केस दर्ज करा दिया गया। कार्रवाई से गांव के लोग डरे हुए हैं।
गांव के राम आशीष विश्वकर्मा, पिंटू यादव, लक्ष्मी कुशवाहा, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि चिमनी से उड़ने वाली राख से लोगों को फेफड़े और आंख की बीमारी हो रही है। कई लोग दमा के मरीज हो गए हैं। धुले कपड़े राख से काले होे जा रहे हैं। करीब 24 गांवों के लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि अहम समस्या पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। प्रभावित गांवों का दौरा कर तहसील का घेराव किया जाएगा। इस दौरान हरेंद्र सिंह त्यागी, उमाशंकर यादव, रणविजय, जीतू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें