फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो घंटे ठप रही एक्स-रे जांच, लौटे मरीज

Wed, 23 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में फिल्म समाप्त होने से मंगलवार को करीब दो घंटे तक एक्स-रे जांच ठप रही। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 50 मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। कुछ लोगों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा। फिल्म उपलब्ध होने पर मरीज जा चुके थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे जांच की निशुल्क सुविधा है। ओपीडी में शरीर के छोटे अंगों का पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन और पुराने भवन में डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर शरीर के अन्य हिस्सों की जांच होती है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इलाज कराने आते हैं। ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीज को जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एक्स-रे जांच के लिए भेजते हैं।
डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की भीड़ होती है। रोजाना करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की जांच होती है। मंगलवार को एक्स-रे का कार्य चल रहा था। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे फिल्म समाप्त हो गई। इससे जांच ठप हो गई। यह जानकारी मिलने पर मरीज परेशान हो गए। करीब 50 मरीज थे, जिनकी जांच नहीं हो सकी। सीएमएस डाॅ. एचके मिश्रा ने बताया कि कुछ देर के लिए फिल्म समाप्त हो गई थी। तत्काल मंगा ली गई।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें