फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Sat, 26 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
70 वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम का प्रदर्शन करतीं अंकिता व अनु
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के 18 मंडलों और दो स्पोर्ट्स कॉलेज से आए एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जिला पंचायत प्रशासक पंडित गिरीश चंद तिवारी और संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि रामायण काल से कुश्ती की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के पहलवान केशव सिंह और रामाश्रय पहलवान के साथ गामा दी ग्रेट, बाबू मंगला राय और दारा सिंह का उल्लेख किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि बेटियां भी खेलों में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

उद्घाटन समारोह में बैकुंठनाथ पवहारि संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य और कंपोजिट विद्यालय सहवां के छात्रों ने पीटी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने सहवां स्कूल की पीटी प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष विद्यालय में 12 लाख रुपये की लागत से नक्षत्रशाला स्थापित कराई जाएगी। अतिथियों का अंगवस्त्र, गदा और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

...

शो मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुख्य अतिथियों के समक्ष हिमांशु मणि और अभिषेक यादव तथा अंकिता और अनुष्का के बीच शो मैच कराया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। पूरे दिन खिलाड़ियों की पात्रता जांच और वजन की प्रक्रिया चली। टीम प्रभारियों की देखरेख में अभिलेखों का सत्यापन किया गया। निर्णायक मंडल में जितेंद्र राणा, रामचंद्र और अभिषेक उपाध्याय रहे।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, महराजगंज के प्रदीप कुमार शर्मा, गोरखपुर के अजीत कुमार, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें