फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 22 को चुनी जाएगी अंडर-15 कुश्ती टीम

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से तीन अप्रैल तक गोरखपुर में प्रदेश कुश्ती संघ कराएगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेेश कुश्ती संघ की देखरेख में एक से तीन अप्रैल तक बिसारा मंदिर, गोला बाजार, गोरखपुर में अंडर-15 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं बालिका वर्ग में जनपद की भी टीमें 10 भार वर्गों में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए जिला टीम का चयन 22 मार्च को ट्रायल के जरिए होगा।
जिला कुश्ती संघ के सचिव आशुतोष तिवारी उर्फ गोलू पहलवान ने मंगलवार को बताया कि बिसारा मंदिर, गोला बाजार, गोरखपुर में अंडर-15 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए वही पहलवान पात्र होंगे, जिनका जन्म वर्ष 2008 से 2009 के बीच हुआ हो। वर्ष 2015 में 13 वर्ष उम्र पूरी कर रहे हों। इसके लिए चिकित्सा तथा माता-पिता के प्रमाणपत्र के साथ ही वे ट्रायल में हिस्सा लेंगे। ट्रायल के दौरान उन्हें आधार, पासपोर्ट या जन्म प्रमाणपत्र लेकर आना होगा।
विज्ञापन

ट्रायल में दो किलोग्राम की छूट रहेगी और इस दौरान उन्हें उपस्थित रहना होगा। बाहर से अचानक किसी पहलवान का चयन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 मार्च को साई प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक यशवंत सिंह व संयुक्त सचिव रोहित पहलवान की देखरेख में जनपदीय टीम के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित होगी। स्टेट प्रतियोगिता में जिले की टीम बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए बेहतर और मजबूत टीम वहां भेजी जाएगी।

अंडर-15 वर्ग में जिले में खिलाड़ी हैं पर्याप्त
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद एवं प्रशिक्षक यशवंत सिंह ने मंगलवार को बताया कि जनपदीय चयन प्रक्रिया में साई प्रशिक्षण शिविर व खेल निदेशालय की ओर से संचालित कुश्ती शिविर के प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। इस आयु वर्ग में यहां खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। ऐसे में निर्धारित सभी भार वर्गों में खिलाड़ी हों, इसकी पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन


इन भार वर्गों में होगी चैंपियनशिप
फ्री स्टाइल में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75, 85 किलोग्राम, ग्रीको रोमन शैली में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 और 85 किलोग्राम, वहीं, महिला वर्ग के लिए 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62, 66 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें