देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट से पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर ब्लाॅक से 20-20 जोड़ों का चयन करें। साथ ही आवेदनों की जांच के बाद तीन दिन के अंदर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने के निर्देश बीडीओ व सहायक विकास अधिकारी को दिए।
उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन, विधवा पेंशन योजना में खंड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लंबित आवेदनपत्रों को दो दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना के तहत विकास खंड भटनी में 31, बनकटा में नौ तथा लार में 11 आवेदनपत्र बीडीओ के पोर्टल पर लंबित मिले। दो दिन के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।