फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रीको-रोमन कुश्ती में गोरखपुर, मेरठ और वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा

Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेच का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी, 
विज्ञापन
देवरिया। 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को 19 वर्षीय बालक वर्ग की ग्रीको-रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन 29 सितंबर को होगा। 63 किग्रा में गोरखपुर के आयुष प्रथम, मेरठ के अर्जुन प्रधान द्वितीय और सहारनपुर के बीर बालियान तृतीय रहे। 67 किग्रा में गोरखपुर के रॉबिन यादव प्रथम, मुरादाबाद के मोहम्मद अफ्फान द्वितीय और प्रयागराज के सनी तृतीय रहे।
मुख्य अतिथि पहलवान रामाश्रय यादव व विशिष्ट अतिथि विवेक उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद ग्रीको रोमन की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
विज्ञापन

इस वर्ग के 55 किग्रा में बरेली के आदित्य गुप्ता प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के हर्ष देव द्वितीय, मेरठ के निशांत यादव तृतीय रहे। 60 किग्रा में मेरठ के सावन ने पहला, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अमन भास्कर ने दूसरा, प्रयागराज के शिवसागर पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
72 किग्रा में गोरखपुर के सतीश यादव प्रथम, मेरठ के तरुर तोमर द्वितीय और आगरा के भानु प्रताप तृतीय रहे। 77 किग्रा में गोरखपुर के राजवीर प्रथम, वाराणसी के पीयूष यादव द्वितीय और मेरठ के लक्ष्मण राणा तृतीय रहे।
82 किग्रा में वाराणसी के विकास प्रथम, मेरठ के रौनक राना द्वितीय और सहारनपुर के नैतिक कुमार तृतीय रहे। 87 किग्रा में वाराणसी के अनिल कुमार यादव प्रथम, सहारनपुर के वंश बाबरा द्वितीय और मेरठ के वसीम खां तृतीय स्थान पर रहे। संचालन प्रधानाचार्य अभय द्विवेदी ने किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय, अभय सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव गोरखपुर संतोष सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव देवरिया विवेक कुमार राव, हरिकेश यादव समेत क्रीड़ा शिक्षकों और सहयोगियों का योगदान रहा।
इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश कुमार पांडेय, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. शशिपाल राव, कैप्टन हरिकेश सिंह, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें