फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन आज से, शिवालयों में होगी आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन आज से, शिवालयों में होगी आराधना
विज्ञापन

देवरिया। 25 जुलाई से पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ होगा। इस मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। जिले के प्रसिद्घ सोमनाथ मंदिर, दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मझौराज, रुद्रपुर के दुग्धेश्वनाथ, महेन के महेंद्रानाथ सहित अन्य शिवालयों में भगवान भोले भंडारी की पूरे माह विशेषकर सोमवार को होने वाले पूजन-अर्चन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से सामाजिक दूरी नियम का पालन करते हुए शिव भक्तों से घर पर ही रहकर पूजा अर्चना करने का अनुरोध किया गया है।
शहर के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर सावन को देखते हुए रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो चुका है। श्री बाबा सोमनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर लाल सरावगी, मंत्री शंखलाल सर्राफ ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए भक्तों से पूजा-अर्चना, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक आदि घर पर ही रहकर करने का अनुरोध किया गया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण नहीं किया जाएगा। सभी भक्त अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगे। आने वालों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुजारी भोला गिरी ने बताया कि पहले सोमवार को बाबा सोमनाथ के दर्शन व पूजन अर्चन की इजाजत जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ही होगा। पुलिस लाइन स्थित शिवालय के पुजारी नारायण मणि त्रिपाठी ने कहा कि सावन को देखते हुए मंदिर की साफ-सफाई कराई गई है। सिद्घेश्वरनाथ शिव मंदिर, भटवलिया के पुजारी व्यास मुनि पांडेय ने बताया कि सावन के अवसर पर आने वाले भक्तों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। कचहरी चौराहा के ओंकारेश्वर पंचदेव शिव मंदिर के पुजारी यशोदा बाबा ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा से साधकों को पुण्य मिलता है। पहले सहित अन्य चारों सोमवार को दर्शन पूजन कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही होगा। न्यू कालोनी छोटा पार्क के पास स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भी पहले सोमवार को भक्तजन पूजन पाठ के लिए आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें