फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर अभियान में तेजी लाएं कार्यकर्ता

Sun, 23 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय में एसआईआर अभियान में लगे जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा इस अभियान को गति देने का आग्रह किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची की जांच और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर बूथों पर कार्यकर्ता बीएलओ से संपर्क करके ये सुनिश्चित करें कि वैध और युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं या नहीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अभियान के जिला संयोजक गंगा शरण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें