फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकों में ताले

Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण नगर से देहात तक राष्ट्रीयकृत बैंकों में ताले लटके रहे। वहीं नाराज कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कहा, बैंक कर्मचारियों के समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। वहीं हड़ताल के कारण खाताधारकों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। नगर के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर आयोजित धरना में कर्मचारियों का कहना था कि कर्मचारी और बैंक के प्रतिनिधियों के बीच समझौता को लागू कराया जाए।

 ताकि कर्मचारियों को हक मिल सके। सेवा शर्तों में सरकार अड़ंगा डाल रही है। सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। सामूहिक सौदेबाजी की पवित्रता को कायम रखा जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन में आरएन राय, तेजबहादुर सिंह, सुजीत चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, राजश्री प्रसाद, सुरेंद्र दुबे, सुनील राय, श्यामबदन यादव, मनोज कुमार, नवनीत, संतोष, प्रियंका, शिवाली, धनंजय सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। इसके साथ ही अपनी मांगों को लेकर विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें