देवरिया। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक काली प्रसाद के जिलाध्यक्ष बनने की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
शहर के गरुड़पार में भाजपा नेत्री मंजू राय ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और काली प्रसाद के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि काली प्रसाद के अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। जमीन स्तर पर संगठन और सशक्त होगा। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान पूर्व प्रधान प्रभाकर राय, सुधांशु राय, अनूप तिवारी, अनूप राय, सौरभ राय, राहुल राय आदि उपस्थित रहे। चनुकीघाट संवाद के अनुसार पर लार बस स्टैंड के पास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक काली प्रसाद के जिलाध्यक्ष बनने जश्न मनाया। भाजपा नेता जगदीश यादव, देवेंद्र सिंह राजू समेत कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
समर्थकों ने काली प्रसाद के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती प्रदान होगी।
सभी ने एकजुट होकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान नीरज सिंह, शिशिर राय, विवेक सिंह,देवेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
भागलपुर संवाद के अनुसार भागलपुर मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव साहनी,सतीश जायसवाल, शिव शंकर जयसवाल ने कहा कि पुर्व विधायक काली प्रसाद को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से जिले में संगठन और मजबूत होगा।
उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी और पार्टी जमीन पर और सक्रिय होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि काली प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
इस दौरान शिम्पू सिंह, शिवजी जायसवाल, शम्भू जयसवाल, ऋषि राज सिंह, भागीरथी सिंह, कामेश्वर मिश्र आदि उपस्थित रहे।