फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा नेता को जिला बदर करने पर भड़के कार्यकर्ता, डीएम को सौंपा पत्र

Sun, 05 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. राधेश्याम शुक्ल को जिला बदर करने पर भाजपा नेताओं ने शनिवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डीएम से इस कार्रवाई को तुरंत स्थगित करने की मांग की। डीएम ने प्रकरण का परीक्षण कर निर्णय लेने का भरोसा दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. राधेश्याम शुक्ल 1997 से भाजपा में सक्रिय हैं। वह भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी तथा वर्तमान में मंडल प्रभारी देहात (देवरिया) के साथ-साथ जिला संयोजक के रूप में पार्टी में ऊर्जावान भूमिका निभा रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में बिना राधेश्याम शुक्ल का पक्ष सुने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने 20 जून को गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध कर जिला बदर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस एकतरफा कार्रवाई से डॉ. शुक्ल के सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इससे पार्टी की छवि भी धूमिल करने की कोशिश की गई है। नेताओं ने डीएम से 20 जून से प्रभावी जिला बदर की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मारकंडेय तिवारी, बलराम उपाध्याय, विशंभर मिश्र, रवि पाल, रमेश वर्मा, वरुण तिवारी, अरविंद गिरि, कमलेश सिंह, रत्नेश गर्ग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें