फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मिलकर करें काम

Tue, 16 Sep 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय खंड की बैठक मझौली राज के हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को हुई। इसमें राष्ट्र चिंतन की चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान आरएसएस के जिला कार्यवाह वेद प्रकाश दुबे ने कहा कि हम सभी के लिए राष्ट्र प्रथम है। बैठक में खंड संघ चालक सरदार दिलावर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाभारत और रामायण की तरह एक युग का निर्माण हो रहा है। इसमें हम सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा करना है। इसमें स्वयंंसेवकों का बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
बैठक में डॉ. राजेश कुमार चौरसिया, अरविंद कुमार पांडेय, धीरज कुमार, प्रदीप, राघवेंद्र चतुर्वेदी, अमित सिंह, रणजीत चौहान, मनोज चौरसिया, आशीष सिंह, अजय कुमार गुप्ता, राज मिश्रा, धर्मवीर सिंह आदि ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें