चनुकी। लार क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव में सरकारी भूमि में 1 करोड़ 65 लाख की लागत से गोसदन का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। मंगलवार को जैसे काम शुरू हुआ। भूमि पर झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों ने इसे रुकवा दिया। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। सूचना पर पहुंची एसओ गिरिजेश तिवारी मय फोर्स पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीम से स्थानीय लोगों की धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान दो महिलाएं चोटिल हो गईं। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
सूचना पर एसडीएम संजीव यादव और सीओ वरुण मिश्र पहुंचे। अफसर ग्रामीणों को समझा बुझा कर कार्य कराने की बात कर रहे थे। लेकिन महिलायें तैयार नहीं हो रही थी। एसडीएम ने ने बताया कि यह सरकारी भूमि सात एकड़ है। इसमें आधी जमीन में गोसदन और आधी में खेल का मैदान रहेगा। भूमि में जो लोग बस गए हैं उनको मकान बनाने के लिए बगल में जमीन दी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और निर्माण कार्य शुरू हुआ। विरोध के कारण चार घंटे तक निर्माण बाधित रहा।