फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। कसया रोड से सलेमपुर और बरहज जाने वाले लोगों के लिए नहर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नहर बाईपास कसया रोड के पकरभिंडा गांव से होते हुए बैकुंठपुर तक जाता है। यह मार्ग महुआनी-सोनूघाट मार्ग से भी जुड़ता है। ऐसे में कसया रोड से सोनूघाट की ओर जाने वाले वाहन शहर के बाहरी हिस्से से होकर निकल जाते हैं। बड़े वाहनों के लिए भी यह मार्ग काफी उपयोगी है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई जगह सड़क की स्थिति खराब होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। अब चौड़ीकरण का काम शुरू होने से लोगों को बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद है।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। नहर बाईपास के चौड़ीकरण और सड़क की स्थिति सुधरने से आसपास के 10 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा भटनी और बिहार की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग सुविधाजनक होगा। कसया रोड से सलेमपुर, बरहज और सोनूघाट की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शहर के भीतर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे समय की बचत के साथ ही शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें