फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अगले माह शुरू होगा ओवरब्रिज का काम

Tue, 28 Jul 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कसया ढाले पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए रेलवे से एनओसी मिलने के बाद अब शिलान्यास की तैयारी है।
विज्ञापन

सेतु निगम की तरफ से अगस्त के पहले सप्ताह में यहां काम शुरू कराया जाना है। माना जा रहा है कि इसी दौरान जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि पूजन कराया जाएगा। इस ओवरब्रिज के निर्माण से शहर को जाम से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित कसया ढाले पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण होना है। अंडरपास का मामला जमीन के विवाद में उलझ गया है।
वहीं मार्च में ही ओवरब्रिज के लिए भी बजट तो मिल गया था लेकिन रेलवे की तरफ से एनओसी का इंतजार था। अब एनओसी भी मिल चुकी है। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

सेतु निगम के सहायक अभियंता अहिबरन सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
निर्माण सामग्री भी जुटाई जा रही है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें