फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो में बढ़ाया जिले का मान, जीते सात पदक

विज्ञापन
कोलकाता में आयोजित अंतराष्ट्रीय ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप में युपी टीम से भाग लेकर लौटे पदक विजे - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में बढ़ाया जिले का मान, जीते सात पदक
विज्ञापन

...फोटो समाचार
- वापस आए खिलाड़ियों का शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत
- कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी की टीम से जिले के 19 खिलाड़ी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोलकाता के इडेन गार्डेन परिसर स्थित खुदीराम बोस अंसुलीन केंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले की टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत तथा चार कांस्य पदक जीता है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में भाग लेकर आए प्रतिभागियों का रेलवे स्टेशन रोड से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

टीम लेकर गए प्रशिक्षक रवि त्रिपाठी ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस चैंपियनशिप में भारत सहित नेपाल, कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश, जापान, फिलीपिंस, भूूटान, इंडोनेशिया के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 86 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की टीम से देवरिया जनपद के कुल 19 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। इसमें यूपी टीम को कुल 24 पदक प्राप्त हुए। देवरिया के प्रवीण गुप्ता ने जूनियर के 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 61 किलो कैडेट वर्ग में नागेश्वर तिवारी व सब जूनियर 50 किलो भार वर्ग में खुशबी यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा सब जूनियर अंडर-50 किलो भार वर्ग में सौम्या सिंह, इनफैंट 23 किलो भार वर्ग में पलक त्रिपाठी, कैडेट 57 किलो भार वर्ग में समीर मिश्र तथा कैडेट 49 किलो भार वर्ग में रुद्रांश मिश्र को कांस्य पदक मिला। उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों को कोरिया से आए दाईहुनमुन ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्वागत करने वालों में सनबीम स्कूल के निदेशक अवनीश मिश्र, डॉ. सेतुबंधु त्रिपाठी, डॉ. श्रीप्रकाश त्रिपाठी, संगीता तिवारी, रानी तिवारी, अजय मिश्रा, अनुराग मिश्र, संजय तिवारी, कृष्णा सिंह, सुमन मिश्रा, नीलम मिश्रा, रीता राय, मनोज राय, विक्की प्रजापति, विरेंद्र गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय, विमल पांडेय, विपिन मिश्रा, अमित मोदन शामिल रहे। टीएसआई रामवृक्ष यादव ने भी जिले का नाम रोशन करने वाले पदक विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें