फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंडलीय तैराकी में जीता सोना

Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हरैया बसंतपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया बसंतपुर के छात्र लक्की शर्मा ने सीतापुर में आयोजित अंतर मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

सीतापुर के तरणताल स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत लक्की शर्मा (13) ने गोरखपुर मंडल की तरफ से प्रतिभाग किया। बुधवार को लक्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, 100 मीटर बैक स्टोक में भी गोल्ड मेडल जीता।
4×50 मीटर फ्री स्टाइल रिले में देवरिया और कुशीनगर जिले के दो-दो खिलाड़ियों सहित चार प्रतिभागियों की संयुक्त टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए। इन प्रतिभागियों ने जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक देवानंद भारती के साथ लक्की शर्मा के विद्यालय पहुंचने पर गांव के प्रशासक प्रमोद सिंह, रोहित सिंह आदि ने स्वागत कर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें