फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसवीपीजी काॅलेज में उलझा महिला छात्रावास का आवंटन

Tue, 06 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में महिला छात्रावास का आवंटन का मामला लंबे समय से उलझा हुआ है। छात्रावास को खाली कराने के बाद अब तक छात्राओं को इसका आवंटन नहीं किया जा सका है। यूजीसी के अनुदान से निर्मित इस छात्रावास का लाभ नहीं मिलने से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कॉलेज परिसर में बने महिला छात्रावास के कमरों में लंबे समय से विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने कार्यालय बना रखे थे। छात्रावास के संचालन में यह प्रमुख बाधा रही। छात्राओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए भवन का उपयोग कार्यालय के रूप में किए जाने पर सवाल भी उठते रहे हैं।
करीब तीन माह पूर्व गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचार्यों के साथ राज्यपाल की बैठक में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने महिला छात्रावास के मामले को उठाया था। इसके बाद छात्रावास के कमरों को खाली कराया गया, लेकिन इसके बावजूद छात्राओं के लिए आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कॉलेज में पढ़ाई के लिए आने वाली दूर-दराज की छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा बेहद जरूरी है। आवागमन में समय और धन दोनों खर्च होने के साथ ही नियमित कक्षाओं में भी परेशानी होती है।
छात्राओं ने मांग की है कि छात्रावास का जल्द आवंटन शुरू कराया जाए। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रावास के संचालन की प्रक्रिया को लेकर मंथन करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें