फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी महिलाएं

Mon, 01 Sep 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के शोषण के खिलाफ महिलाओं का रविवार को सम्मेलन हुआ। सोहनाग रोड स्थित एक विवाह भवन में आयोजित सम्मेलन में 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय केंद्रीय कमेटी सदस्य सरिता मारुति ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के अंदर बढ़ती महिलाओं पर अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, मनरेगा,आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन आज इस दौर में कर रहे हैं, जहां हमारे सलेमपुर के क्षेत्र में दलित महिलाओ पर अत्याचार बढ़े है।
इस सम्मेलन को माकपा के जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। सम्मेलन को कामरेड गंगा देवी, प्रेमचंद यादव, हरिवंश प्रसाद, बलिंदर मौर्य आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की गंगा,माया,तारा देवी व राजकुमारी देवी ने किया। 13 सदस्य टीम में गंगा अध्यक्ष चुनी गई।
विज्ञापन

इसमें माया देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, चांदावर्ती, श्रीमती देवी, राजकुमारी देवी, पूनम देवी, लक्ष्मीना देवी, छोटी देवी, रीता देवी पदाधिकारी चुनी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें