फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला पीजी काॅलेज में काॅमर्स की पढ़ाई के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 10 Sep 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई का सपना देख रही छात्राओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से वाणिज्य विषय की मान्यता मिलने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती न होने और विश्वविद्यालय स्तर पर विषय के मान्यता की फाइल अटकने से सत्र शुरू नहीं हो पा रहा है। अब अगले शैक्षिक सत्र में ही छात्राओं को कामर्स विषय में पढ़ने का अवसर मिल सकेगा।
शासन ने तीन माह पूर्व ही दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय की स्वीकृति दे दी थी। महाविद्यालय को शासन से कामर्स विषय में पठन पाठन की मंजूरी मिल गई। शिक्षकों के दो पद भी सृजित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर शासन स्तर से कामर्स के एक भी शिक्षक की तैनाती महाविद्यालय में नहीं की गई। इसके अलावा, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्तर में महाविद्यालय द्वारा कामर्स विषय के मान्यता की फाइल शासनादेश के बाद ही जमा करा दी गई। पर अभी तक विश्वविद्यालय ने निर्णय नहीं लिया है। इन वजहों के चलते महाविद्यालय प्रशासन कामर्स विषय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका। इसके चलते महाविद्यालय में दाखिले की राह देख रही छात्राओं को निराशा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें