फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं को सुरक्षा कानून और अधिकार के प्रति किया जागरूक

Sun, 22 Feb 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चौपाल आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं संबंधी जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सदैव सजग और तत्पर रहती है। कोई भी आपातकालीन स्थिति में निडर होकर पुलिस को सूचित करें। पुलिस उनकी तत्काल सुरक्षा और मदद करेगी। कांस्टेबल रेनू ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही आपातकालीन सेवा, वूमेन पावर हेल्पलाइन सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल इनामुद्दीन, कांस्टेबल जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें