फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पंचायत में गरजीं महिलाएं

Mon, 17 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार नगर पंचायत पर प्रदर्शन करते ग्रामीण, फोटो संवाद
विज्ञापन
लार। वर्षों बाद भी इंद्रानगर वार्ड में सड़क, बिजली, पानी की सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। इसको लेकर सोमवार को वार्ड की महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। अरुण कुमार सिंह गुड्डू के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में महिलाओं ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी किया। ईओ ने 15 दिनों के अंदर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इंद्रानगर वार्ड की महिलाओं के मुताबिक, वार्ड में बिजली, पानी, सड़क की सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन

जबकि इन सुविधाओं के लिए नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से 2012 व 2017 और 2023 में टेंडर हुआ था। बावजूद कार्य नहीं किया गया। इसके पीछे किसानों की भूमि का सीमांकन नहीं होना बताया जा रहा है। सड़क बनने के दौरान किसानों ने अपनी भूमि होने का हवाला देकर रोक दिया था।
वार्ड की चंदा देवी, अंबे देवी, पूनम देवी के मुताबिक लगातार इन सुविधाओं की मांग लोग करते आ रहे हैं। नगर पंचायत के जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देते रहे हैं।ऐसे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सड़क टूटी हुई है। शुद्ध पेयजल भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें