फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज महिलाओं का हंगामा

Sun, 05 Jul 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी । बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान पिंडी समेत आसपास के गांवों की महिलाओं ने शनिवार को फरियांव डीह उपकेंद्र पर हंगामा किया। अवर अभियंता अविनाश गौतम ने जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। फरियांव डीह उपकेंद्र से दी जाने बिजली आपूर्ति में आए दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। यहां कटौती भी चरम पर है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर पिंडी समेत कई गांवों की महिलाएं दोपहर में उपकेंद्र पहुंची थीं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि बिजली की कटौती से इस गर्मी में पंखे और टुल्लू पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है । बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस भीषण गर्मी में पंखे न चलने से परेशान हैं।
इस दौरान रेशमा खातून, नीलम देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, दामोदरा देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, रीता देवी, संगीता देवी, छोटू देवी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें