फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार खेलों के लिए महिला खिलाड़ियों का होगा ट्रायल

Thu, 16 Jul 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में चार खेलों में महिला खिलाड़ियों का ट्रायल रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रांतीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

कबड्डी में जनपदीय ट्रायल 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों का ट्रायल 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर में लिया जाएगा।
जिम्नास्टिक और बाॅस्केटबाल के खेल में 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। इसमें मंडलीय ट्रायल 21 जुलाई से होगा हैंडबाल खिलाड़ियों का ट्रायल 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर में आयोजित होगा। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों और युवा कल्याण अधिकारी से अपने खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग कराने का अनुरोध किया।
ट्रायल के समय खिलाड़ी को अपनी आयु के प्रमाण स्वरूप हाई स्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और नगर पालिका की ओर से जारी जन्म पात्रता प्रमाणपत्र तथा पासपोर्ट साइज कलर फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इन दस्तावेजों की चयन प्रक्रिया में जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें