फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत

विज्ञापन
चलनी से चांद का दर्शन करती रुद्रपुर की चेयरमैन सुधा निगम
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम और ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पति के दीर्घ जीवन और खुद के अखंड सौभाग्य के लिए बुधवार को महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने कुस और सरकंडा के पौध की पूजा-अर्चना की। देर शाम व्रती महिलाओं ने सजधज कर चलनी से चांद का दर्शन करने के बाद पति के हाथ से पानी पीने की रस्म निभाई।
इस अवसर पर नगर पंचायत रुद्रपुर की अध्यक्ष सुधा निगम ने नगर की सभी व्रती महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पति और पत्नी के रिश्ते का पवित्र त्योहार है। इसे काफी श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। वह स्वयं व्रत रखकर पति के दीर्घ और निरोगी जीवन के लिए उपासना करती हैं। ब्लाॅक प्रमुख ऊषा पासवान ने करवा चौथ पर क्षेत्र की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ने नारी त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति रही है। करवा चौथ व्रत का प्रचलन महाभारत काल से चला आ रहा है। सबसे पहले द्रौपदी ने अपने पतियों की रक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पर लालाटोली वार्ड की सभासद नीलम यादव, दुग्धेश्वरनाथ वार्ड की सभासद नूरी खातून, आजाद नगर की सभासद कुमारी देवी, मस्जिद वार्ड की सभासद पुनीता, पूर्वी तिवारी टोला वार्ड की सभासद श्वेता पांडेय, पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड की सभासद अनिता रावत ने नगर की सभी महिलाओं की करवा चौथ की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें