बघौचघाट। थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव में एक महिला के साथ मारपीट करना और अभद्र बोलना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव में दो दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस ने गांव की सीमा देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार सुबह रियाज को गिरफ्तार कर लिया। संवाद