फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं ने थाना घेरा

Sun, 19 Mar 2017 11:13 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिलाओं ने थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रनिहवां गांव के चिरईगोड़ा टोले पर एक महिला के साथ बदसलूकी को लेकर रविवार को एपवा से जुड़ी महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किया। आरोप है कि गांव के चार मनबढ़ युवकों ने नशे में एक महिला का रास्ता रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। घटना की सूचना 100 नबंर पर देने के बाद भी मौके पर फोर्स नहीं पहुंची।
विज्ञापन

गांव की सरिता देवी, रेनू,गीता, नीतू, रमावती देवी, सविता, मीना, उगनी, रूपक, फेकनी,सोनमती सहित दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी की। महिलाओं ने पुलिस पर मनबढ़ों का साथ देने का आरोप लगाया। बताया कि 12 मार्च के दिन में सरिता देवी ईंट भट्ठे से अपने बच्चे को लेकर आ रही थी। इसी दौरान गांव के पुलिस पर चार लोगों ने उसे घेर लिया। वह उसे भद्दी गाली देने लगे। उन्होंने उसे साथ बदसलूकी की। इस दौरान नशे में धुत्त युवकों ने महिला के देवर और उसकी जमकर पिटाई। महिला के अनुसार घटना की सूचना 100 नबंर पर दी गई लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एपवा की नेता गीता पांडेय ने कहा महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर पुलिस निष्क्रिय बनी है। चिरईगोड़ा के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें